शिव मानस पूजा स्तोत्र पाठ का हिंदी में अर्थ -Shiv Manas Puja Stotram Paath with Meaning in hindi
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
शिव मानस पूजा स्तोत्र पाठ अर्थ सहित
शिव मानस पूजा स्तोत्र पाठ
Play Shiv Manas PujaStotraPaath
शिव मानस पूजा स्तोत्र पाठ सुनें
⬆ Play Shiv Manas Puja Stotra Mantra ⬆
श्री शिव मानस पूजा स्तोत्र पाठ का हिंदी में अर्थ
-Shiv Manas Puja Stotra Paath with Meaning in hindi
रत्नैः कल्पितमासनं हिमजलैः स्नानं च दिव्याम्बरं।
नाना रत्न विभूषितम् मृग मदामोदांकितम् चंदनम॥
जाती चम्पक बिल्वपत्र रचितं पुष्पं च धूपं तथा।
दीपं देव दयानिधे पशुपते हृत्कल्पितम् गृह्यताम्॥१॥
अर्थ — हे पशुपति देव, हे करूणा के सागर (श्री शिव को पशुपति अर्थात समस्त प्राणियों के देव कहते हैं) मेरी यह मानसिक (मन से) आराधना स्वीकार करें। रत्नों से जड़ित सिंहासन पर आप विराजमान हो जाइए। मैं हिमालय से लाए गए जल से आपको स्नान करवा रहा हूं और आप पवित्र/दिव्य वस्त्रों को धारण कीजिये। आपको कस्तूरी से मिश्रित चन्दन से तिलक लगा रहा हूं। जूही, चंपा, बिल्वपत्र आदि पुष्प भी आपको समर्पित करता हूं। धूप और दीपक भी अर्पित करता हूं जो मेरे हृदय से निर्मित हैं। हे शिव, दयानिधे आप मेरी सामग्री को ग्रहण कीजिये।
अर्थ— हे पशुपति नाथ (भगवान शिव) मेरी आधना को स्वीकार कीजिये। मैं आपको घी, खीर को नौ रत्न जड़ित स्वर्ण पात्र में अर्पित करता हूं। मैं आपको पांच प्रकार के व्यंजन के साथ विशेष तरह से तैयार दूध, दही और रम्भाफलं से निर्मित व्यंजन अर्पित करता हूं। इसके साथ ही पीने के लिए विभिन्न फलों कदलीफल (केला), शर्बत, शाक, कपूर से सुवासित और स्वच्छ किया हुआ मीठा (शीतल) जल अर्पित करता हूं। इसके साथ ही मैं ताम्बूल पत्र भी अर्पित करता हूं। हे प्रभु इन्हें स्वीकार करो।
अर्थ — हे पशुपति नाथ ! मेरी मानसिक आराधना को स्वीकार कर मुझे कृतार्थ करें। मैं आपको छाया प्रदान करने के लिए मानसिक रूप से एक छत्र और चामर से निर्मित दो चंवर भी समर्पित करता हूं। मैं आपको पंखा झला ( हाथ के पंखे से हवा करना) रहा हूं। हे सर्वव्याप्त ईश्वर ! मैं आपको निर्मल दर्पण, जिसमें आपका दिव्य स्वरूप सुंदरतम व भव्य दिखाई दे रहा है, अर्पित करता हूं जो मेरे ह्रदय की भक्ति को प्रदर्शित करता है। मैं वीणा, भेरी, मृदंग, दुन्दुभि आदि की मधुर ध्वनियां आपको प्रसन्न करने के लिए अर्पित करता हूं। आपके प्रिय नृत्य को करते हुये मैं आपको साष्टांग प्रणाम अर्थात आठ अंगों से प्रणाम करता हूं। विभिन्न तरह से की गई मेरी यह मानसिक पूजा आप कृपया कर सवीकार करें।
अर्थ — हे शंकरजी, मेरी आत्मा आप हैं। मेरी बुद्धि आपकी शक्ति पार्वतीजी हैं। मेरे प्राण आपके गण हैं। मेरा यह पंच भौतिक शरीर आपका मंदिर है। संपूर्ण विषय भोग की रचना आपकी पूजा ही है। मैं जो सोता हूँ, वह आपकी ध्यान समाधि है। मेरा चलना-फिरना आपकी परिक्रमा है। मेरी वाणी से निकला प्रत्येक उच्चारण आपके स्तोत्र व मंत्र Shiv Manas Puja हैं। इस प्रकार मैं आपका भक्त जिन-जिन कर्मों को करता हूँ, वह आपकी आराधना ही है।
कर चरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व
जय जय करणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥५॥
अर्थ — हे परमेश्वर! मैंने हाथ, पैर, वाणी, शरीर, कर्म, कर्ण, नेत्र अथवा मन से अभी तक जो भी अपराध किए हैं, वे विहित हों अथवा अविहित, उन सब पर आपकी क्षमापूर्ण दृष्टि प्रदान कीजिए। हे करुणा के सागर भोले भंडारी श्री महादेवजी, आपकी जय हो ! जय हो !
गोविन्द दामोदर स्तोत्रम करार विन्दे न पदार्विन्दं Govind Damodar Stotram Play & Listen Govind Damodar Stotram Video Song गोविन्द दमोदर स्तोत्रम करार विन्दे न पदार विन्दम सुनिए ⬆ Play Song⬆ Govind Damodar Stotram Lyrics & Meaning in Hindi-गोविन्द दामोदर स्तोत्र का हिंदी में अर्थ करारविन्देन पदारविन्दं मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्। वटस्य पत्रस्य पुटे शयानं बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।। Hindi Meaning -हिंदी अर्थ : जिन्होंने अपने करकमल से चरणकमल को पकड़ कर उसके अंगूठे को अपने मुखकमल में डाल रखा है और जो वटवृक्ष के एक पर्णपुट (पत्ते के दोने) पर शयन कर रहे हैं, ऐसे बाल मुकुन्द का मैं मन से स्मरण करता हूँ। श्रीकृष्ण गोव...
श्री शिवाअष्टकम के पाठ का हिंदी में अर्थ एवं फायदे shivashtakam stotram Play Shivashtakam Paath शिवाष्टकम का पाठ सुनें ⬆ Play Ashtak ⬆ श्री शिवाअष्टकम के पाठ का हिंदी में अर्थ - Shri Shivashtakam lyrics with meaning in hindi. प्रभुं प्राणनाथं विभुं विश्वनाथं जगन्नाथनाथं सदानन्दभाजम् । भवद्भव्यभूतेश्वरं भूतनाथं शिवं शङ्करं शम्भुमीशानमीडे ॥ १॥ Hindi Meaning -हिंदी अर्थ : मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ, शिव, शंकर, शंभु, जो भगवान हैं, जो हमारे जीवन के भगवान हैं, जो विभु हैं, जो दुनिया के भगवान हैं, जो विष्णु (जगन्नाथ) के भगवान हैं, जो हमेशा निवास करते हैं खुशी में, जो हर चीज को प्रकाश या चमक देता है, जो जीवित प्राणियों का भगवान है, जो भूतों का भगवान है, और जो सभी का भगवान है। गले रुण्डमालं तनौ सर्पजालं महाकालकालं गणेशाधिपालम्...
श्री कृष्णा अष्टकम के पाठ का हिंदी में अर्थ एवं फायदे कृष्णा अष्टकम Play Krishna Ashtak Paath ⬆ Play Ashtak ⬆ श्री कृष्णा अष्टकम के पाठ का हिंदी में अर्थ - Shri Krishna Ashtak lyrics with meaning in hindi. भजे व्रजैकमण्डनं समस्तपापखण्डनं स्वभक्तचित्तरंजनं सदैव नन्दनन्दनम् । सुपिच्छगुच्छमस्तकं सुनादवेणुहस्तकं अनंगरंगसागरं नमामि कृष्णनागरम् ॥ १॥ Hindi Meaning -हिंदी अर्थ : मैं नटखट कृष्ण की पूजा करता हूं, जो व्रजा का एकमात्र आभूषण है, जो सभी पापों (उनके भक्तों) को नष्ट कर देता है, जो अपने भक्तों के मन को प्रसन्न करता है, नंद का आनंद, जिसका सिर मोर पंख से सुशोभित है, जो एक मधुर-ध्वनि रखता है उसके हाथ में बांसुरी, और जो प्रेम की कला का सागर है। मनोजगर्वमोचनं विशाललोललोचनं विधूतगोपशोचनं नमामि पद्मलोचनम् । करारविन्द...
Comments
Post a Comment