W3.CSS
Bhakti Ras Pravah-भक्ति रस प्रवाह

बेटी की विदाई का गीत - Beti Ki Vidai Ka Geet

 बेटी की विदाई का गीत 

बेटी की विदाई का गीत - Beti Ki Vidai Ka Geet , bhajan geet in hindi , beti ki vidai ka geet lyrics in hindi , vidai geet lyrics, shaadi mein gaaye jaane waala geet
 बेटी की विदाई का गीत - Beti Ki Vidai Ka Geet 

Play Beti Ki Vidai Ka Geet 
 बेटी की विदाई का गीत सुनें 
                                                    

⬆ Play Beti Ki Vidai Ka Geet 

Beti Ki Vidai Ka Geet धीरे धीरे चली लाड़ली 

Song : धीरे धीरे चली लाड़ली 
Lyrics : Late Ram Mohan Mishra
Produced By : Bhakti Ras Pravah

बेटी की विदाई का गीत  lyrics Hindi Mein

फूलों में पली मेरी लाड़ली , आज चली है जय माला पहनाने 
जय माला पहनाने 

धीरे धीरे चली लाड़ली , सजनवा को पाने 
जय माला पहनाने 
धीरे धीरे चली लाड़ली 
 
ब्रह्म रूप श्री राम चंद्र जी , आये है इस द्वारे 
सिया सखी संग बेटी सीता कर सोलह श्रृंगार 
बनने वाली है वो दुल्हन सब को चली है बताने बताने 
जय माला पहनाने।  वर माला पहनाने 
धीरे धीरे चली लाड़ली 

भाग्य बड़ा है बेटी तेरा जो ऐसा वर पाया 
धन्य धन्य उस परमेश्वर को जो ये शुभ दिन लाया 
सदा सुखी हो जीवन तेरा नर नारी हरसाने हरसाने 
जय माला पहनाने वर माला  पहनाने 
धीरे धीरे चली लाड़ली 

कदम बढ़ा  तू जीवन पथ पर करके प्रभु पे भरोसा 
माला डालो आगे बढकर , खड़ा द्वार पे नौसा 
जय माल पड़ी आनंद हुआ सब लगे पुष्प बरसाने बरसाने 
जय माला पहनाने वर माला पहनाने 
धीरे धीरे चलो लाडली 

लज्जा का पर्दा है मुख पर और आँखों में पानी 
ये पानी किस वेग से बेहता ये न किसी ने जानी 
मातपिता का डेरा छोड़कर अपना चली है बसाने बसाने 
जय माला पहनाने वर माला पहनाने 
धीरे धीरे चलो लाड़ली 

सभी प्रकार की धार्मिक वस्तुएं उचित मूल्य पर खरीदें 

To Listen or Download audio:





 





Post a Comment

0 Comments