Bhagwan Krishna Ke Dhamakedaar Bhajan Lyrics & Video in Hindi | Latest Krishna Bhajan Collection
🎵 20 सुपरहिट श्री कृष्ण भजन | लिरिक्स, वीडियो और Spotify कलेक्शन
![]() |
| Makhan Chor Krishna Bhajan Lyrics in Hindi – Full Song |
अगर आप भगवान कृष्ण के भक्त हैं और वर्ष 2026 के नए फोक भजन ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
यहाँ आपको नवीनतम कृष्ण भजन के हिंदी लिरिक्स मिलेंगे, साथ ही YouTube वीडियो एम्बेड और Spotify सुनने के लिंक भी उपलब्ध होंगे।
इस संग्रह में आपको राधा-कृष्ण भजन, मधुर भक्ति गीत और ट्रेंडिंग फोक भजन मिलेंगे, जो आपकी भक्ति को और भी गहरा बनाएंगे। 🙏
🎵 भजन 1 दर्शन भजन – नैनों की तपन बुझाओ श्याम आओ श्याम
📜 Lyrics (हिंदी में)
नैनन की तपन बुझाओ श्याम, आओ श्याम।
गणिका , गीध अजामिल को तुमने तारे ,
कहाँ छिपे हो जीवन-प्राण हमारे,
जीवन की नैया तुम्हारे नाम, आओ श्याम,
नैनन की तपन बुझाओ श्याम।
तुम दुःखहारी , कष्ट हरो मेरे सारे,
बिना तुम्हारे जाऊँ किसके द्वारे,
भक्तों के तुमने संभाले काम, आओ श्याम,
नैनन की तपन बुझाओ श्याम।
हे नंदनंदन, कृपा सिंधु मुरारी,
हे नटनागर, गोवर्धन गिरधारी,
अब हमसे मिलने आओ श्याम, आओ श्याम,
नैनन की तपन बुझाओ श्याम।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण से मिलन की गहरी भावना और भक्ति की तड़प को व्यक्त करता है।
🎵 भजन 2 बांसुरी लीला भजन – मेरे सांवरिया बांसुरी बजाए जा (श्री कृष्ण भजन)
📜 Lyrics (हिंदी में)
मेरे सांवरिया बांसुरी बजाए जा,
बांसुरी बजाकर मेरे मन को लुभाए जा।
झूम के आए देखो बदरा गगन के,
नाचन लागे पिया पंछी अगन के,
जादू कराके यूँ ही जादू जगाए जा,
मेरे सांवरिया बांसुरी बजाए जा।
प्रेम का तेरे पिया रंग न छूटे,
छूटे जमाना तेरा संग न छूटे,
बुझे हुए मनवा में प्यार बसाए जा,
मेरे सांवरिया बांसुरी बजाए जा।
बांसुरी की तान तेरी भेद मेरा खोले,
मन का पपीहा बैरी “पिया-पिया” बोले,
बुझे न कभी जो ऐसी आग लगाए जा,
मेरे सांवरिया बांसुरी बजाए जा।
यह भजन श्री कृष्ण की मधुर बांसुरी लीला का सुंदर वर्णन करता है, जो भक्त के मन को प्रेम और भक्ति से भर देता है।
🎵 भजन 3 बाल लीला भजन – मैया मैया कही कही श्याम काऊ दिन मोते बोलेगो
📜 Lyrics (हिंदी में)
मैया-मैया कही-कही श्याम, काऊ दिन मोते बोलेगों ।
जब मेरो बड़ो होयगो छोना,
ले दूँगी याको चंद खिलौना,
रुनक-झुनक पैंजनिया बाजे जब,
आँगन में डोलेगा,
मैया-मैया कही-कही श्याम कब दिन मुझसे बोलेगा।
मोर मुकुट कुंडल पहनाऊँ,
गले बैजंती माल धराऊँ,
प्रीत झगुलिया पहन संग,
ग्वालन के डोलेगा,
मैया-मैया कही-कही श्याम कब दिन मुझसे बोलेगा।
चूम-चूम मुख खेल खिलाऊँ,
भर-भर बेला दूध पिलाऊँ,
उठ के सवेरा करे काम,
गायों को खोलेगा,
मैया-मैया कही-कही श्याम कब दिन मुझसे बोलेगा।
होरी होय बिराज में भारी,
खेलेंगे जब कृष्ण मुरारी,
मगन हो ब्रज रंगीला,
रंगों को घोलेगा,
मैया-मैया कही-कही श्याम कब दिन मुझसे बोलेगा।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और यशोदा मैया के स्नेह को दर्शाता है।
🎵 भक्ति भजन – प्रभु आपकी कृपा से
📜 Lyrics (हिंदी में)
प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है।
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है,
हैरान है जमाना, मंजिल भी मिल रही है,
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है,
प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
तुम साथ हो जो मेरे, किस बात की कमी है,
किसी और चीज की अब दरकार ही नहीं है,
तेरे सहारे जीवन आसान हो रहा है,
प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार पा सकूँ,
तेरी दया से ही मैं ये जीवन निभा सकूँ,
तेरी कृपा से ही मेरा सम्मान हो रहा है,
प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा और उनके सहारे जीवन में मिलने वाली सफलता को दर्शाता है।
✨ कृष्ण भक्ति विशेष
कृष्ण भजन सुनना और उनके लिरिक्स पढ़ना एक अद्भुत अनुभव देता है। आज के डिजिटल युग में लोग YouTube पर कृष्ण भजन वीडियो देखना और Spotify पर भक्ति गीत सुनना पसंद करते हैं।
👉 अपनी भक्ति को और गहरा करने के लिए नीचे दिए गए आध्यात्मिक उत्पादों को जरूर देखें।
🎵 भजन 5 श्री कृष्ण भजन – मेरा कान्हा मुरलीवाला
📜 Lyrics (हिंदी में)
मेरा कान्हा मुरलीवाला,
सारे जग का है रखवाला,
तन-मन वारी जाऊँ मैं,
वो सांवरे सूरत वाला।
नाग पर करे वो ताता थैया,
दिल चुरा ले वो चीर चुरैया,
मटकी फोड़े गोपियों की वो,
गौओं का रखवाला,
मेरा कान्हा मुरलीवाला।
मोर मुकुट पीताम्बरधारी,
सर्वजगत के गिरिवरधारी,
मंद-मधुर मुस्कान वाला,
गोकुल का नंदलाला,
मेरा कान्हा मुरलीवाला।
तेरी भक्ति का पागल हूँ मैं,
नैनों से तेरे घायल हूँ मैं,
तेरे नाम का जाप करूँ मैं,
मथुरा का मैं रहने वाला,
मेरा कान्हा मुरलीवाला।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण की मुरली, उनकी लीलाओं और उनके प्रति भक्त के प्रेम को दर्शाता है।
🎵 भजन 6 भक्ति भजन – कर ले अर्ज मेरी मंजूर कान्हा रे
📜 Lyrics (हिंदी में)
कर ले अर्ज मेरी मंजूर, कान्हा रे कान्हा।
मुझे तलब है तेरे दरश की,
सुन ले मुरली वाले,
सदियों से हूँ तेरा दीवाना,
अब तो गले लगा ले,
मुझसे क्यों है इतनी दूर, कान्हा रे कान्हा।
पागल तो कुर्बान हुआ,
अब है तेरा दीवाना,
दुनिया ने है मुझे सताया,
तू ना मुझे रुलाना,
तेरी मस्ती में रम चूर , कान्हा रे कान्हा।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्त की गहरी तड़प और प्रेम को दर्शाता है, जिसमें वह अपने प्रभु से मिलन की प्रार्थना करता है।
🎵 भजन 7 भक्ति भजन – एक अरज मेरी सुन लो दिलदार हे कन्हैया
📜 Lyrics (हिंदी में)
एक अरज मेरी सुन लो, दिलदार हे कन्हैया,
कर दो अधम की नैया भवपार, हे कन्हैया।
अच्छा हूँ या बुरा हूँ, पर दास हूँ तुम्हारा,
जीवन का मेरा तुम पर है भार, हे कन्हैया।
करुणानिधान, करुणा करनी पड़ेगी तुमको,
वरना यह नाम होगा बदनाम, हे कन्हैया।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण से दया और कृपा की प्रार्थना करता है, जिसमें भक्त अपने जीवन का संपूर्ण भार प्रभु को समर्पित करता है।
🎵 भजन 8 विरह भजन – मेरे उठे विरह की पीर सखी, वृंदावन जाऊँगी
📜 Lyrics (हिंदी में)
मेरे उठे विरह की पीर सखी, वृंदावन जाऊँगी,
सखी ना लौट के आऊँगी।
श्याम सलोनी सूरत की दीवानी हो गई,
मैं कैसे धारूँ धीर सखी, वृंदावन जाऊँगी।
छोड़ दिया मैंने भोजन-पानी, श्री श्याम की याद में,
मेरे नैनन से बरसे नीर सखी, वृंदावन जाऊँगी।
इस दुनिया के रिश्ते-नाते सब ही छोड़ दिए,
मैं कैसे दिखाऊँ दिल चीर सखी, वृंदावन जाऊँगी।
नैन लड़े गिरधर से, मैं तो पागल हो डाली,
दुनिया से हो हुई आखिर सखी, वृंदावन जाऊँगी।
यह भजन श्री कृष्ण के विरह में डूबी भक्त की भावनाओं को दर्शाता है, जिसमें वह सब कुछ छोड़कर वृंदावन जाने की इच्छा व्यक्त करती है।
✨ कृष्ण भक्ति विशेष
भगवान श्री कृष्ण के भजन मन को शांति और आनंद देते हैं। इस पोस्ट में आपको एक ही स्थान पर वीडियो, लिरिक्स और Spotify अनुभव मिल रहा है।
👉 अपनी भक्ति को और गहरा करने के लिए नीचे दिए गए आध्यात्मिक उत्पादों को जरूर देखें।
- Meditation Cushions - Buy INDIA
- Buy USA
- Puja Thalis & Accessories Buy INDIA
- Buy USA
- LED Diyas - Buy INDIA
- Buy USA
🎵 भजन 9 नाम जप भजन – जिस देश में, जिस वेश जिस भेष में रहो, राधा रमण कहो
📜 Lyrics (हिंदी में)
जिस देश में, जिस वेश में, जिस भेष में रहो,
राधा रमण, राधा रमण, राधा रमण कहो।
जिस ढंग में, जिस संग में, जिस रंग में रहो,
राधा रमण, राधा रमण, राधा रमण कहो।
जिस योग में, जिस भोग में, जिस रोग में रहो,
राधा रमण, राधा रमण, राधा रमण कहो।
जिस नाम में, जिस धाम में, जिस काम में रहो,
राधा रमण, राधा रमण, राधा रमण कहो।
जिस काल में, जिस चाल में, जिस हाल में रहो,
राधा रमण, राधा रमण, राधा रमण कहो।
यह भजन हर परिस्थिति में भगवान श्री कृष्ण का नाम जपने की प्रेरणा देता है और सच्ची भक्ति का मार्ग दिखाता है।
🎵 भजन 10 ब्रज गलियों में झूम-झूम के, राधे-राधे गाओ
📜 Lyrics (हिंदी में)
ब्रज गलियों में झूम-झूम के,
मन की तपन बुझाओ,
राधे-राधे गाओ मन,
राधे-राधे गाओ।
कभी कन्हैया यमुना किनारे,
गौओं के संग मिलेंगे,
जितनी तमन्ना मन में भरी है,
एक-एक उनसे कहेंगे,
मन के वृंदावन में प्यारे,
बाँके बिहारी बिठाओ,
राधे-राधे गाओ मन।
मोर, पपीहा, पशु-पक्षी सब,
यही राग दोहराते,
कदम, डाल, फल-फूल, कली सब,
राधे-राधे गाते,
कृपा करो श्री राधे अपनी,
दर्शन जरा कराओ,
राधे-राधे गाओ मन।
राधे कृपा से हम सब तुम पर,
कृपा करेंगे बिहारी,
खोज-खोज हम हार गए अब,
सुध लो श्याम हमारी,
रो-रो करके नंदनंदन को,
अपनी व्यथा सुनाओ,
राधे-राधे गाओ मन।
यह भजन ब्रज की पावन गलियों और राधा-कृष्ण भक्ति के आनंद को दर्शाता है, जो मन को शांति और प्रेम से भर देता है।
![]() |
| Latest Krishna Bhakti Song Lyrics in Hindi with Music |
🎵 भजन 11 माखन लीला भजन – मोरी सूनी बखरिया में आय गयो री
📜 Lyrics (हिंदी में)
मोरी सूनी बखरिया में आय गयो री,
आय गयो सखी, वो तो आय गयो री ।
सिगरे बछड़ा खोल खिरक में,
गायन दूध छुड़ाए गयो री,
मोरी सूनी बखरिया में आय गयो री,
माखन चटपट कर दीनो,
दही आँगन लुढ़काए गयो री,
मोरी सूनी बखरिया में आय गयो री,
आए दिन उत्पात करे,
जान के मन में समाए गयो री,
मोरी सूनी बखरिया में आय गयो री,
माधव होले-होले मुस्काए,
बंशी मधुर सुनाए गयो री,
मोरी सूनी बखरिया में आय गयो री,
यह भजन भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी और उनकी चंचल बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन करता है।
🎵 भजन 12 बाल लीला भजन – ओ नंदबाबा जी का छैया, नाम है कन्हैया
📜 Lyrics (हिंदी में)
ओ नंदबाबा जी का छैया,
बाको नाम है कन्हैया,
कन्हैया-कन्हैया रे।
काहे की गेंद और काहे को बल्ला,
बल्ले में काहे के लागे हैं छल्ला,
कौन श्याम संग गेंद खेलत है,
कौन करे ता थैया,
कन्हैया-कन्हैया रे।
रेशम की गेंद और चंदन को बल्ला,
बल्ले में मुतियन के लागे हैं छल्ला,
ग्वाल श्याम संग गेंद खेलत हैं,
गोप करें ता थैया,
कन्हैया-कन्हैया रे।
नीली यमुना, नीला गगन है,
नीले कन्हैया और नीला कदम है,
सुघड़ श्याम के सुघड़ खेल में,
खेलें खेल रे खिलैया,
कन्हैया-कन्हैया रे।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके सखाओं के साथ खेलते हुए आनंदमय रूप का वर्णन करता है।
✨ कृष्ण भक्ति विशेष
यदि आप कृष्ण भक्ति में लीन रहना चाहते हैं तो भजन सबसे सुंदर माध्यम है। कृष्ण भजन लिरिक्स के साथ वीडियो देखने से भक्ति का अनुभव और गहरा हो जाता है।
👉 अपनी भक्ति को और गहरा करने के लिए नीचे दिए गए आध्यात्मिक उत्पादों को जरूर देखें।
- Prayer Bells - Buy INDIA
- USA
- Ghanti - Buy INDIA
- USA
- Essential Oils & Aromatherapy Diffusers - Buy INDIA
- USA
🎵 भजन 13 नाम संकीर्तन भजन – कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो
📜 Lyrics (हिंदी में)
कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो,
मन को विषियों के विष से हटाते चलो।
देखना इंद्रियों के न घोड़े अड़ें,
जिनमें संयम के दिन-रात कोड़े पड़ें,
तन के रथ को सुपथ पर चलाते चलो,
कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो।
लोग कहते हैं भगवान आते नहीं,
रुक्मिणी की तरह हम बुलाते नहीं,
द्रौपदी की तरह धुन लगाते चलो,
कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो।
लोग कहते हैं भगवान खाते नहीं,
भीलनी की तरह हम खिलाते नहीं,
भोग छिलका विदुर संग लगाते चलो,
कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो।
दुःख में तड़पे नहीं, सुख में फूले नहीं,
प्राण जाए मगर धर्म भूले नहीं,
धर्म-धन का खजाना लुटाते चलो,
कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो।
वक्त आएगा ऐसा कभी ना कभी,
हम भी पाएंगे प्रभु को कभी ना कभी,
ऐसा विश्वास मन में जमाते चलो,
कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो।
यह भजन जीवन में भक्ति, संयम और विश्वास का मार्ग दिखाता है, जिससे मनुष्य भगवान श्री कृष्ण के करीब पहुँच सकता है।
🎵 भजन 14 जन्मोत्सव भजन – छुम-छुम बाजे पायलिया, मेरे घर आए कान्हा
📜 Lyrics (हिंदी में)
छुम-छुम बाजे पायलिया,
सब दिखलावे कान्हा,
मेरे घर आए कान्हा।
रैन अंधेरी चंद्र स्वरूपी,आ गए, आ गए
माँ यशोदा और सखियों को भा गए, भा गए
काँधे कारी कमरिया, मुख मुस्कावे कान्हा,
नैन नचाते आए, मेरे घर आए
छुम-छुम बाजे पायलिया।
सुनकर बंसी सखियाँ सुध-बुध खो गईं,
दर्शन करके मैं तो पागल हो गई,
ऐसे प्यारे सांवरिया, भाग्य जगाते आए,
मेरे घर आए कान्हा,
छुम-छुम बाजे पायलिया।
श्रावण वद आठम की रैन सुहावनी,
आनंद-मंगल गावे सब, गजगामिनी,
झर-झर बरसे महुलिया , सतारसा गुड़ला गाये ,
रंग उड़ाते आए, मेरे घर आए ,
छुम-छुम बाजे पायलिया।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव और उनके घर आगमन की आनंदमय भावना को दर्शाता है।
🎵 भजन 15 विरह भजन – ऊधो, मैया को सुनाइयो
📜 Lyrics (हिंदी में)
ऊधो, मैया को सुनाइयो,
तेरो लाला दुख पावे।
कबहूँ न मुख धोवे, ताते जल,
आँचल पोंछ सँवारे ऊधो,
माखन-रोटी नाम न जाने,
कनुआ कहि मोहे कोई न बुलावे,
ऊधो, मैया को सुनाइयो।
बाबा नंद अंगुलिया गहे नित,
पायन चलन सिखावे,
थक्यो जान कईआं गहि लेतो
धूल पोंछ हिय सो लिपटावे ,
ऊधो, मैया को सुनाइयो।
दूध पिवाय बड़ो हित करती
चुटिया गूँथ सिहावे
न्हाती बार खसे जो मेरो ,
बार-बार कुलदेव मनावे,
ऊधो, मैया को सुनाइयो।
आवें गोपी देत उराहना,
नेक चित न लावे ऊधो,
सो सुख ऊधो या मथुरा में,
जननी बिन कौन लाड़ लडावे,
ऊधो, मैया को सुनाइयो।
वन में भूखो जान कन्हैया,
कर-कर चाख पठावे ऊधो,
हाथ जोड़ विनती कर दीजो,
तेरो रिनीया श्याम कहावे,
ऊधो, मैया को सुनाइयो।
यह भजन श्री कृष्ण के मथुरा जाने के बाद उनकी माँ यशोदा के प्रति विरह और प्रेम को भावपूर्ण तरीके से दर्शाता है।
✨ कृष्ण भक्ति विशेष
कृष्ण भजन के मधुर सुर और उनके लिरिक्स हृदय को शांति देते हैं। YouTube और Spotify पर भजन सुनना आज सबसे लोकप्रिय तरीका बन गया है।
👉 अपनी भक्ति को और गहरा करने के लिए नीचे दिए गए आध्यात्मिक उत्पादों को जरूर देखें।
🎵 भजन 16 प्रार्थना भजन – इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकले
📜 Lyrics (हिंदी में)
इतना तो करना स्वामी,
जब प्राण तन से निकले,
गोविंद नाम लेकर,
मेरे प्राण तन से निकले।
या तो गंगा जी का तट हो,
या ब्रज का वंशीवट हो,
मेरा सांवरा निकट हो,
जब प्राण तन से निकले,
इतना तो करना स्वामी।
मेरे सम्मुख प्रभु खड़ा हों,
मुरली में स्वर भरा हों,
तिरछा चरण धरा हों,
जब प्राण तन से निकले,
इतना तो करना स्वामी।
प्रभु ये मेरी अरज है,
मानो तो क्या हरज है,
कुछ तुम्हरी भी तो फरज है,
जब प्राण तन से निकले,
इतना तो करना स्वामी।
उस वक्त जल्दी आना,
नहीं श्याम भूल जाना,
राधे को साथ लाना,
जब प्राण तन से निकले,
इतना तो करना स्वामी।
यह भजन जीवन के अंतिम क्षणों में भगवान श्री कृष्ण के स्मरण और उनके दर्शन की गहरी प्रार्थना को दर्शाता है।
🎵 भजन 17 शरणागति भजन – गोविंद प्यारे मोहना, अपनी शरण में लीजियो
📜 Lyrics (हिंदी में)
गोविंद प्यारे मोहना,
अपनी शरण में लीजियो,
मझधार में कश्ती मेरी,
माधव किनारे कीजियो।
मैं पथिक अति पात की ,
शरणम हूँ संसार में,
कैसे शरण आऊँ बता,
अपनी कृपा कर दीजियो,
गोविंद प्यारे मोहना।
दुख भरा जीवन मेरा,
तेरे नाम का बस आसरा,
दाता हे संसार के,
मेरी लाज को मत तीजियो,
गोविंद प्यारे मोहना।
कर्म, भक्ति और साधन से,
विमुख तेरे ध्यान से,
हार कर बैठा हूँ पथ पर,
जख्म दिल के सीजियो,
गोविंद प्यारे मोहना।
याचना बस आपसे,
तेरे नाम का चातक बनूँ,
तू मेरा दिलदार प्रेमी,
मोक्ष की राह दिखाइयो,
गोविंद प्यारे मोहना।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण के प्रति पूर्ण शरणागति और उनकी कृपा से जीवन की नैया पार लगाने की प्रार्थना को दर्शाता है।
![]() |
| Radha Krishna Bhajan Lyrics in Hindi with HD Video & Audio |
🎵 भजन 18 दर्शन भजन – कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है
📜 Lyrics (हिंदी में)
कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है,
जिधर तुम छिपे हो उधर देखना है।
अगर तुम हो दीनों की आहों के प्रेमी,
तो आहों को अपना असर देखना है,
कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है।
उबारा था जिस हाथ ने गीध गज को,
उसी हाथ का अब हुनर देखना है,
कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है।
विदुर भीलनी के जो घर तुमने देखे,
तो हमको तुम्हारा भी घर देखना है,
कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है।
टपकते हैं द्रगविंदु तुमसे यह कहकर,
तुम्हें अपनी उल्फत में तर देखना है,
कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण के दर्शन की तीव्र इच्छा और उनके प्रति गहरे प्रेम को दर्शाता है।
🎵 भजन 19 शरण भजन – ब्रजराज ब्रज बिहारी गोपाल बंशी वाले
📜 Lyrics (हिंदी में)
ब्रजराज ब्रज बिहारी, गोपाल बंशी वाले,
इतनी बिनय हमारी, वृंदा-विपिन बसाले।
कितने दरों पे भटके, कितने ही घर बनाए,
अब तेरे दर पे आकर, जाएँ न फिर निकाले,
ब्रजराज ब्रज बिहारी, गोपाल बंशी वाले।
जोड़ी तेरी हमारी पहले रची विधाता,
तुम भी रंग के काले, हम भी दिल के काले,
ब्रजराज ब्रज बिहारी, गोपाल बंशी वाले।
बहुतों को अपना समझा, बहुतों के हो लिए हम,
अब तेरे बने रहेंगे, अपना हमें बना ले,
ब्रजराज ब्रज बिहारी, गोपाल बंशी वाले।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण से शरण मांगने और जीवनभर उनके चरणों में बने रहने की प्रार्थना को दर्शाता है।
🎵 भजन 20 नाम जप भजन – कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे
📜 Lyrics (हिंदी में)
कन्हैया-कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे।
कहीं तो मिलेंगे वो बाँके बिहारी,
उन्हीं के चरणों में चित्त लगाया करेंगे,
कन्हैया-कन्हैया पुकारा करेंगे।
जो रूठेंगे हमसे वो बाँके बिहारी,
चरण पड़ उन्हें हम मनाया करेंगे,
कन्हैया-कन्हैया पुकारा करेंगे।
उन्हें हम बिठाएंगे आँखों में, दिल में,
उन्हीं से सदा लो लगाया करेंगे,
कन्हैया-कन्हैया पुकारा करेंगे।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण के नाम जप और उनके प्रति अटूट प्रेम एवं समर्पण को दर्शाता है।
🎵 भजन 21 बाल लीला भजन – छोटो सो कन्हैया, जाके बड़े-बड़े नैन
📜 Lyrics (हिंदी में)
छोटो सो कन्हैया, जाके बड़े-बड़े नैन,
वृंदावन की कुंज गलियों में ठाढ़ो मारे सैन,
बांसुरी बजाए गयो री।
यमुना के तट गई भरन को गागर,
पीछे से आयो नटखट, मारे गयो कांकर,
मेरी सगरी चुनरिया भिगोए गयो री,
छोटो सो कन्हैया, जाके बड़े-बड़े नैन।
अंगना में सोई रही, सुध-बुध नाही,
सोते पे जादू डारो, जागेगी की नाही,
मेरे कानन में बंसी बजाए गयो री,
छोटो सो कन्हैया, जाके बड़े-बड़े नैन।
चोरी-चोरी कान्हा मेरे घर घुस आयो,
संग में टोली ग्वाल-बालों की लायो,
मेरी दधि की मटुकिया फोड़ गयो री,
छोटो सो कन्हैया, जाके बड़े-बड़े नैन।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण की नटखट बाल लीलाओं और उनकी माखन चोरी की मधुर झलक प्रस्तुत करता है।
🎵 भजन 22 ब्रज लीला भजन – श्याम बड़ो छलिया, बची रहियो गोरी
📜 Lyrics (हिंदी में)
श्याम बड़ो छलिया,
बची रहियो गोरी।
जो कान्हा तोहे भीतर बुलावे,
देहरी के बाहर खड़ी रहियो गोरी,
श्याम बड़ो छलिया,, बची रहियो गोरी।
जो कान्हा कुंजन में बुलावे,
हाय धोको देके चली आइयो गोरी,
श्याम बड़ो छलिया,, बची रहियो गोरी।
जो कान्हा तेरो घूँघट उठावे,
हाय नैना नीचे ककरे रहियो गोरी,
श्याम बड़ा छलिया, बची रहियो गोरी।
यह भजन भगवान श्री कृष्ण की नटखट और छेड़छाड़ भरी ब्रज लीलाओं का मनमोहक वर्णन करता है।
🎵 भजन 23 गोवर्धन भजन – मैं तो गोवर्धन कूं जाऊँ मेरी वीर
📜 Lyrics (हिंदी में)
मैं तो गोवर्धन कूं जाऊँ मेरी वीर,
नाय माने मेरो मनुआ।
सात कोस की दे परिक्रमा,
मैं तो मानसी गंगा नहाऊँ मेरी वीर,
नाय माने मेरो मनुआ।
सात सेर की करि कढ़ैया,
मैं तो पेड़-पेड़ पे खाऊँ मेरी वीर,
नाय माने मेरो मनुआ।
चकलेश्वर के दर्शन करके,
मैं तो संतन नौत जिमाऊँ मेरी वीर,
नाय माने मेरो मनुआ।
चंद्र सखी भज बाल कृष्ण छवि,
हरि चरणन शीश नवाऊँ मेरी वीर,
नाय माने मेरो मनुआ।
यह भजन गोवर्धन धाम की महिमा और भक्त के अटूट प्रेम को दर्शाता है, जो हर हाल में भगवान श्री कृष्ण के धाम की ओर खिंचा चला जाता है।
![]() |
| Krishna Bhajan Lyrics in Hindi with Video & Audio |
🎵 भजन 24 गोवर्धन महिमा भजन – श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहो
📜 Lyrics (हिंदी में)
श्री गोवर्धन महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहो।
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार,
तेरे माथे मुकुट विराज रहो,
श्री गोवर्धन महाराज।
तेरे कानन कुंडल सोहे रहे,
तेरी ठोड़ी पे हीरा लाल,
तेरे माथे मुकुट विराज रहो,
श्री गोवर्धन महाराज।
तेरे गले में कंठा सोहे रहे,
तेरी झांकी बनी विशाल,
तेरे माथे मुकुट विराज रहो,
श्री गोवर्धन महाराज।
तेरी सात कोस की परिक्रमा,
और चक्रेश्वर विश्राम,
तेरे माथे मुकुट विराज रहो,
श्री गोवर्धन महाराज।
यह भजन श्री गोवर्धन महाराज की महिमा, उनकी पूजा और परिक्रमा के महत्व को सुंदर तरीके से दर्शाता है।
🎵 भजन 25 सांवरिया भजन – सांवरिया ले चल पल्ली पार, जहाँ विराजे राधा रानी
📜 Lyrics (हिंदी में)
सांवरिया ले चल पल्ली पार
सांवरिया ले चल पल्ली पार,
जहाँ विराजे राधा रानी, अलबेली सरकार।
गुण-अवगुण सब तेरे अर्पण,
पाप-पुण्य सब तेरे अर्पण,
बुद्धि सहित मन तेरे अर्पण,
यह जीवन भी तेरे अर्पण।
मैं तो तेरे चरणों की दासी,
तुम मेरे प्राण आधार।
तेरी आस लगा बैठी हूँ,
लज्जा-शील गँवा बैठी हूँ,
तुम संग नेह लगा बैठी हूँ,
अपना आप लुटा बैठी हूँ।
सांवरिया, मैं तेरी रागिनी,
तू मेरा राग मल्हार।
तेरे बिन कुछ चाह नहीं है,
कोई सूझती राह नहीं है,
जग की कुछ परवाह नहीं है।
मेरे प्रीतम, मेरे मांझी,
कर दो नैया पार।
आनंद-घन जहाँ बरस रहा है,
पत्ता-पत्ता हरस रहा है,
पी-पी कह कोई तरस रहा है,
हरि बिचारा तरस रहा है।
बहुत हुई अब, हार गई मैं,
ना छोड़ो मझधार।
सांवरिया ले चल पल्ली पार
सांवरिया ले चल पल्ली पार,
जहाँ विराजे राधा रानी, अलबेली सरकार।
गुण-अवगुण सब तेरे अर्पण,
पाप-पुण्य सब तेरे अर्पण,
बुद्धि सहित मन तेरे अर्पण,
यह जीवन भी तेरे अर्पण।
मैं तो तेरे चरणों की दासी,
तुम मेरे प्राण आधार।
तेरी आस लगा बैठी हूँ,
लज्जा-शील गँवा बैठी हूँ,
तुम संग नेह लगा बैठी हूँ,
अपना आप लुटा बैठी हूँ।
सांवरिया, मैं तेरी रागिनी,
तू मेरा राग मल्हार।
तेरे बिन कुछ चाह नहीं है,
कोई सूझती राह नहीं है,
जग की कुछ परवाह नहीं है।
मेरे प्रीतम, मेरे मांझी,
कर दो नैया पार।
आनंद-घन जहाँ बरस रहा है,
पत्ता-पत्ता हरस रहा है,
पी-पी कह कोई तरस रहा है,
हरि बिचारा तरस रहा है।
बहुत हुई अब, हार गई मैं,
ना छोड़ो मझधार।
🙏 निष्कर्ष
आशा है आपको यह श्री कृष्ण भजन संग्रह पसंद आया होगा। इन भजनों के माध्यम से अपनी भक्ति को और गहरा बनाएं।




Comments
Post a Comment