Kamika Ekadashi Vrat Katha 2025 and Puja Vidhi
कामिका एकादशी व्रत कथा 2025 | श्रावण कृष्ण पक्ष की पूर्ण पूजा विधि और महत्व Kamika Ekadashi Vrat Katha 2025 and Puja Vidhi अर्जुन का प्रश्न महाभारत के युद्ध के पश्चात अर्जुन ने एक दिन भगवान श्रीकृष्ण से पूछा— "हे जनार्दन! मैंने आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी की कथा विस्तार से सुनी है। अब आप कृपा करके मुझे श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी की महिमा, उसका नाम, व्रत विधि तथा उसके पूजन से प्राप्त होने वाले फल के विषय में बताइए।" भगवान श्रीकृष्ण का उत्तर भगवान श्रीकृष्ण बोले— "हे पार्थ! तुमने बहुत ही उत्तम प्रश्न किया है। यह एकादशी अत्यंत पुण्यदायिनी और मोक्षप्रद है। इसका नाम 'कामिका एकादशी' है। इसका महात्म्य स्वयं भीष्म पितामह ने नारद मुनि को सुनाया था, अब मैं वही तुम्हें सुनाता हूँ।" नारदजी की जिज्ञासा और भीष्म पितामह का उत्तर एक बार नारदजी ने भीष्म पितामह से पूछा— "हे पितामह! मैं श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी की महिमा, व्रत विधि और कथा जानना चाहता हूँ। कृपया विस्तारपूर्वक वर्णन करें।" भीष्म पितामह बोले— "हे नारद! इस एकाद...